खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कांकेर स्थित काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वॉरफेयर कॉलेज में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली अब सुरक्षाबलों के जवानों को जंगल वॉरफेयर की बारीकियां सिखाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों से आत्मसमर्पित 18 पूर्व नक्सलियों को इस प्रशिक्षण के लिए शामिल किया जाएगा।
ये सभी नक्सली गुरिल्ला युद्ध, आईईडी बनाने और जंगलों में उन्हें प्लांट करने जैसी तकनीकों में माहिर रहे हैं। अब इन्हीं के अनुभवों का इस्तेमाल कर जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल के तहत जवानों को नक्सलियों के काम करने के तरीकों, खासकर बारूदी सुरंग लगाने और उसे निष्क्रिय करने की तकनीक सिखाई जाएगी। इससे सुरक्षाबलों को ऑपरेशन के दौरान अधिक सतर्कता और सफलता मिलने की उम्मीद है।
बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से जवान नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाने के तरीके को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार आईईडी के बरामदगी के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब इस तरह की ट्रेनिंग से जवानों की क्षमता और सुरक्षा दोनों में बढ़ोतरी होगी।
Trending
- अभिषेक शर्मा ने ‘ऐतिहासिक’ शतक से ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप?
- मंगलवार को फिर ‘भूत बंगला’ का चला जादू, कर डाली धमाकेदार कमाई, अब बनाने वाली है ये सॉलिड रिकॉर्ड
- गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है डायरिया का खतरा? अचानक उल्टी-दस्त होने लगें, तो क्या करें, डॉक्टर ने दिए टिप्स
- बाबादीप सिंह नगर में अवैध प्लाटिंग पर गरजा निगम का बुलडोजर
- मुख्यमंत्री साय ने भतीजे के विवाह में शामिल होकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- बलौदाबाजार में रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बेटे ने लकड़ी के पटिए से वार कर ली मां की जान
- रायपुर में रसोई गैस के नए युग की शुरुआत: हरियाणा की कंपनी बिछाएगी पाइपलाइन का जाल
- वेदांता पावर प्लांट हादसे में मुआवजे की प्रक्रिया तेज, 21 परिवारों को मिली 35-35 लाख की सहायता


