खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में दलहन एवं तिलहन फसलों के समर्थन मूल्य पर उपार्जन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएम आशा) के तहत बिलासपुर संभाग में सबसे पहले रायगढ़ जिले के कोड़ातराई और कोतरा सहकारी समितियों में सरसों की खरीदी प्रारंभ की गई। पहले दिन कोड़ातराई समिति में ग्राम तेलीपाली के किसान रामलाल पटेल और खीरसागर पटेल से कुल 26 क्विंटल सरसों खरीदी गई। वहीं कोतरा सहकारी समिति में संतराम पटेल और बोधराम पटेल से 15 क्विंटल सरसों का उपार्जन किया गया। खरीदी की दर 6,200 रुपये प्रति क्विंटल रही। इस प्रक्रिया से दलहन और तिलहन उत्पादक किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल बना।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। जिला प्रशासन ने उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि अगले सप्ताह से जिले की नौ अन्य सहकारी समितियों में मसूर और चना की खरीदी भी शुरू की जाएगी। इससे अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिलेगा और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित होगा।
इस योजना के तहत किसान अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय किए बिना नजदीकी सहकारी समितियों में आसानी से पहुंच सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करना है। इस कदम से रायगढ़ जिले में दलहन और तिलहन की उपज बढ़ाने के प्रयासों को भी बल मिलेगा। किसानों ने खरीदी प्रक्रिया की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिलने के साथ ही आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी। जिला प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे तय समय और नियमों के अनुसार अपने उत्पाद को संबंधित सहकारी समितियों में प्रस्तुत करें।
Trending
- अभिषेक शर्मा ने ‘ऐतिहासिक’ शतक से ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप?
- मंगलवार को फिर ‘भूत बंगला’ का चला जादू, कर डाली धमाकेदार कमाई, अब बनाने वाली है ये सॉलिड रिकॉर्ड
- गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है डायरिया का खतरा? अचानक उल्टी-दस्त होने लगें, तो क्या करें, डॉक्टर ने दिए टिप्स
- बाबादीप सिंह नगर में अवैध प्लाटिंग पर गरजा निगम का बुलडोजर
- मुख्यमंत्री साय ने भतीजे के विवाह में शामिल होकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- बलौदाबाजार में रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बेटे ने लकड़ी के पटिए से वार कर ली मां की जान
- रायपुर में रसोई गैस के नए युग की शुरुआत: हरियाणा की कंपनी बिछाएगी पाइपलाइन का जाल
- वेदांता पावर प्लांट हादसे में मुआवजे की प्रक्रिया तेज, 21 परिवारों को मिली 35-35 लाख की सहायता


