खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे से ठीक पहले शहर में सियासी पारा गरमा गई है। शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के अनावरण को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम से पहले युवा कांग्रेस सरगुजा जिला अध्यक्ष विकल झा ने रात के अंधेरे में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर नारियल फोड़ कर माल्यार्पण कर प्रतीकात्मक रूप से अनावरण कर दिया। कांग्रेस नेता की इस हरकत से भाजपा नेताओं में भारी आक्रोश है।
आपको बता दें कि आज गुरुवार को सीएम साय के हाथों भाजपा नेता स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का लोकार्पण होना है, लेकिन देर रात युवा कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अनावरण कर दिया। युवा कांग्रेस सरगुजा जिला अध्यक्ष विकल झा का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन ने शहीद चंद्रशेखर आजाद का अपमान किया है। उनकी प्रतिमा स्थल पर कोई तैयारी नहीं थी। इतना ही नहीं युवा कांग्रेस के नेताओं ने अवनावरण करते वीडियो भी बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


