खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के मसोरा स्थित स्टॉप डेम इन दिनों सैकड़ों बत्तखों के झुंड के कारण आकर्षण का केंद्र बन गया है, यहां बड़ी संख्या में बत्तखें देखी गई हैं, जिससे यह क्षेत्र जीवंत हो उठा है। प्रवासी ‘लेसर व्हिसलिंग डक’ पानी की सतह पर तैरती, गोते लगाती और समूह में चहलकदमी करती इन बत्तखों का दृश्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आकर्षित कर रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुबह और शाम के समय यह दृश्य और भी मनमोहक हो जाता है, जब बत्तखों का झुंड एक साथ जल क्रीड़ा करता है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, सभी इस नजारे को देखने के लिए डेम की ओर आते हैं।
प्रशासन भी मसोरा स्टॉप डेम को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयास कर रहा है। यहां बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, साफ-सफाई और सौंदर्याकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि यह स्थल भविष्य में पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बन सके। इस प्राकृतिक सौंदर्य ने मसोरा स्टॉप डेम को एक नई पहचान दी है। यदि संरक्षण और विकास के प्रयास जारी रहते हैं, तो यह स्थल कोंडागांव के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल हो सकता है। यहां पाई जाने वाली बत्तखें मुख्य रूप से ‘लेसर व्हिसलिंग डक’ (छोटी सिल्ही) हैं, जो भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाई जाती हैं। यह जलाशय राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-30 पर ग्राम पंचायत मसोरा के पास स्थित है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


