खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। पुलिस ने सात वर्षीय बालक के मौत की गुत्थी को सुलझा लिया है। नशे में धुत आरोपी ने बुरी नियत से बालक को अपने साथ ले गया था। उसने मंसूबे में कामयाब नहीं होने और पोल खुलने के भय से बालक के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। उसकी मौत के बाद शव को कुएं में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना पाली थाना क्षेत्र की है। दरअसल ग्राम पंचायत डोंगानाला के आश्रित ग्राम गणेश पुर में शिवकुमार खुरसेंगा निवास करता है। 7 वर्षीय आयान खुरसेंगा 2 अप्रैल की दोपहर दोस्तों के साथ नहाने तालाब गया था। उसके दोस्त लौट आए, लेकिन आयान घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
इस दौरान सामने आया कि आयान को घर के सामने रहने वाले 19 वर्षीय रंजित कुमार उर्फ रंजीत अपने साथ ले गया था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शुक्रवार को पूरे दिन उसकी तलाश जारी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद गांव में एक बैठक आयोजित की गई, जहां रंजित से पूछताछ की गई, लेकिन वह गोलमोल जवाब देता रहा।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नागेश तिवारी गांव पहुंचे और रंजित से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान रंजित ने खुलासा किया कि आयान का शव पड़ोसी गांव करतली के एक खेत के कुएं में है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में ही हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई गई।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि नशे की हालत में वह तालाब पहुंचा था। वहां नहाते हुए बालक को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और वह उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। जब वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका, तो पकड़े जाने के डर से उसने पत्थर से सिर पर वार कर बालक की हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


