खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले में राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासितों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। जिले में स्थापित पुनर्वास केंद्र ऐसे लोगों के लिए आशा का केंद्र बन गया है। जिले में वर्तमान में 48 पुनर्वासित व्यक्ति हैं, जिन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। इन प्रशिक्षणों में असिस्टेंट शटरिंग कारपेंटर, गार्डनर, वाहन मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन और सिलाई-कढ़ाई जैसे रोजगारोन्मुखी कौशल शामिल हैं, जो उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार दिए जा रहे हैं। प्रथम चरण में 38 व्यक्तियों को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित किया जा चुका है। वर्तमान में लाईवलीहुड कॉलेज में 10 पुनर्वासित व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिनमें 7 सिलाई और 3 इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण उन्हें तकनीकी दक्षता के साथ-साथ आत्मविश्वास भी प्रदान कर रहा है।
हाड़ोबाई सोडी ने बताया कि वे सिलाई-कढ़ाई सीख रही हैं, प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे अपने गांव लौटकर स्वयं का रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर जीवन जीना चाहती हैं। मोहन कोर्राम, जो 2004 में माओवादी संगठन से जुड़े थे, अब सिलाई का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस कौशल से अपने गांव में स्वरोजगार स्थापित कर शांतिपूर्ण जीवन बिताना चाहते हैं। राज्य शासन पुनर्वासित व्यक्तियों को प्रशिक्षण के अतिरिक्त आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान कर रहा है। यह पहल उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


