खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले की नगरनार पुलिस ने मोटर सायकल चाेरी के दाे आराेपियाें 1. सरोज नेताम पिता रामदास नेताम 2. महेन्द्र गोयल पिता फगनु गोयल काे ग्राम चोकावाड़ा से गिरफ्तार कर आरोपीयों के कब्जे से चोरी गई मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-4-सीटी-1099 को बरामद कर जप्त किया गया। अपराध कमांक 47/2026 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत कार्यवाही उपरांत आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर रवना किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नगरनार में प्रार्थी प्रहलाद मांझी पिता ईश्वर मांझी जाति भतरा निवासी ग्राम काटागुड़ा कोसागुमड़ा जिला नवरंगपुर उड़ीसा के द्वारा 3 अप्रेल काे रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने लाल रंग के पैसन प्रो मोटर सायकल क्रमांक सीजी-4-सीटी-1099 से अपने भाई आसमन मांझी व कृष्णा मांझी के साथ मेला घुमने ,ग्राम नगरनार आया था। मोटर सायकल को पंचायत भवन के पास खड़ी कर मेला व नाट देख रहे थे। वापस जाने पर मोटर सायकल को खड़े किये स्थान पंचायत भवन के पास आकर देखा तो मोटर सायकल उक्त स्थान पर नही था। एक व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि उक्त मोटर सायकल को सरोज नेताम को चलाते हुए देखना व उसके पीछे एक अन्य व्यक्ति बैठा होना बताने कि रिपोर्ट पर आरोपी सरोज नेताम व अन्य के खिलाफ अपराध सदर कायम कर माल मुल्जिम पतासाजी में लिया गया।
प्रकरण के फरार आरोपी सरोज नेताम व एक अन्य की पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपीयो को ग्राम चोकावाड़ा से पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपीयों के द्वारा पुछताछ में उक्त मोटर सायकल के लॉक को मास्टर चाबी से खोलकर चोरी करना कबूल करने पर आरोपीयों के कब्जे से चोरी गई मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-4-सीटी-1099 को बरामद कर जप्त कर आरोपीगण 1. सरोज नेताम पिता रामदास नेताम 2. महेन्द्र गोयल पिता फगनु गोयल दोनो निवासी ग्राम चोकावाड़ा को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक संतोष सिंह, उ.नि. सतीस यदुराज. सउनि सतीस तिवारी, प्रआर रमेश पासवान, का योगदान रहा।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


