खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च में तड़के सुबह महिला समिति के तत्वाधान में यीशु मसीह के जी उठने का दृष्टांत प्रस्तुत किया गया। मसीह विश्वास के अनुसार गुड फ्राइडे के बाद ठीक तीसरे दिन यीशु मसीह जी उठते हैं, ऐसा विश्वास मसीहियों का है, आज मसीहियों ने ईस्टर पर्व पुनरुत्थान दिवस मनाया। ईस्टर आराधना का संचालन श्रीमती वेरोनिका दानी ने किया आराधना के पश्चात जुलूस की शक्ल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रेव्ह लारेंस दास और रत्नेश बेंजामिन की अगुवाई में जुलूस की शक्ल में कब्रिस्तान की ओर जाते हुए ओहो प्यारो मसीह जी उठा है, चलो दर्शन को चले उक्त भजन गाते हुए मसीह कब्रिस्तान शांति नगर की ओर गए और कब्रिस्तान में जाकर दिवंगत परिजनों के कब्रो में फूल माला अगरबत्ती मोमबत्ती जलाकर दिवंगतों को याद किया गया। इसी तरह करका पाल मसीह कब्रिस्तान में भी सुबह से लोगों का आना-जाना लगा हुआ था।
रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि ईस्टर पर्व पुनरुत्थान दिवस पर आज के दिन सुबह भोर को तड़के मरियम मगदलीनी मरियम और सलोमी यीशु मसीह को जहां दफनाए थे, उस कब्र को देखने गए थे, तो कब्र का पत्थर लुड़का हुआ पाया गया। स्वर्ग दूतों ने दर्शन देकर यह कहा तुम जीवते को मृत्कों में क्यों ढूंढती हो फिर उन्होंने आकर यीशु मसीह के चेलों को बताया की यीशु मसीह जी उठा है, तब उसके चेले पत्रस और यह यहोन्ना दौड़कर कब्र में गए कब्र को उन्होंने खाली पाया। उसके पश्चात यीशु मसीह 40 दिन तक लोंगों को दिखाई देते रहे उसी को स्मरण करते हुए मसीह विश्वासियों ने आज ईस्टर पर्व पुनरुत्थान दिवस मनाया।
रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि आज गिरजाघर लाल चर्च में ईस्टर की आराधना संपन्न हुई आराधना का संचालन रेव्ह लॉरेंस दास ने किया आज के प्रमुख वक्ता बिशप डा.एस सुना थे। कई सामाजिक संस्कार भी संपन्न किया गया। क़वायर और विभिन्न ग्रुप ने ईस्टर के उपलक्ष में विशेष गीत गाए। आज के वक्ता बिशप डॉ. एस सुना ने अपने उपदेश में बताया कि ईस्टर मसीह के जी उठने की घटना से संबंधित है और उसके संबंध में बाइबल से विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत किया और इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बस्तर के लिए विशेष दुआ की गई । चर्च की आराधना के संपन्न होने के पश्चात मसीह विश्वासियों ने एक दूसरे से मिलकर ईस्टर पर्व की बधाई दिए। उन्हाेने बताया कि ईस्टर के उपलक्ष में ईस्टर मिलन के फलस्वरुप कल सोमवार को लाल चर्च मैदान में महिला समिति के द्वारा एक ईस्टर मेले का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति किया गया है, संध्या 4:00 बजे प्रारंभ होगा, प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


