खबर वर्ल्ड न्यूज-एमसीबी। एमसीबी जिले के चिरमिरी में नशे के विरुद्ध पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। चिरमिरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने घेराबंदी कर 32 नग नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक और एक युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विवेक पटेल से पूछताछ के दौरान अभिषेक समुंद्रे का नाम सामने आया था।
अभिषेक गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल तोड़कर फरार हो गया था। कल मुखबिर से सूचना मिली कि अभिषेक एक युवती के साथ बैग में नशीले इंजेक्शन लेकर चिरमिरी की ओर आ रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 नंबर गोलाई के पास घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से 32 नग नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 22 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल की गई एक पैशन प्रो बाइक भी जब्त की है।
पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22C और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के पालन में नशे के कारोबार पर “एंड-टू-एंड” कार्यवाही किया जा रहा है।
हम केवल गिरफ्तारी तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि आरोपियों की संपत्ति की भी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध कारोबार से उन्होंने कितनी संपत्ति अर्जित की है। इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के व्यापार को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


