खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक अधेड़ महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। रिंग रोड पर शुक्रवार सुबह राहगीरों ने महिला का शव संदिग्ध हालत में देखा। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने इस घटना को और भी भयावह बना दिया। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक बोतल मिलने से मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, महामाया मंदिर द्वार के पास शुक्रवार को एक अधेड़ महिला का संदिग्ध अवस्था में रक्त रंजित शव बरामद किया गया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहा हैं। फिलाहल मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है। गले में चोट के गंभीर निशान और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है। मौके पर पुलिस, एफएसएल और डॉग स्कॉड की टीम जांच करने पहुंची।
सरगुजा एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने मामले को लेकर बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के चिलम चौक में एक मटन दुकान के बाहर महिला की लाश होने की सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारी, एफएसएल और सायबर टीम मौके पर पहुंची है। घटना की जांच जारी है। प्रथम दृश्ट्या यह हत्या का मामला प्रतित हो रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending
- आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
- सेवा सहकारी समिति चंदली में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती


