खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। सुरीघाट में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर जीवन की नाजुकता का एहसास कराया, लेकिन इसी घटना में मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की एक प्रेरणादायक मिसाल भी देखने को मिली।
ग्राम देवरी निवासी लगभग 24 वर्षीय युवक त्रिलोक महिलांग उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब वे रास्ते से गुजर रहे थे और अचानक हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
ऐसे संकटपूर्ण क्षण में मौके पर मौजूद डॉ. मनीष बंजारा किसी देवदूत की तरह सामने आए। उन्होंने न केवल तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया, बल्कि संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्वयं घायल युवक को ऑटो में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराया। समय पर मिली यह चिकित्सा सहायता ही उस अनमोल जीवन को बचाने की सबसे बड़ी वजह बनी।
गौरतलब है कि हाल ही में सड़क सुरक्षा 2026 के अंतर्गत दुर्घटनाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. मनीष बंजारा को रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह घटना उनके समर्पण और सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है।
डॉ बंजारा ने की अपील…
आप सड़क पर किसी दुर्घटना को देखें, तो मूक दर्शक न बनें। आपकी थोड़ी सी मदद, किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकती है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


