खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बटेरा के आश्रित ग्राम जोगीभाठ में शीतला मंदिर को लेकर चल रही बैठक के दौरान बड़ा विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान उप सरपंच डोमेन्द्र देशमुख के भतीजे कुणाल देशमुख के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीती रात गांव में शीतला मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बैठक आयोजित की गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों और उप सरपंच के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। बताया जा रहा है कि विवाद के बीच स्थिति को शांत कराने पहुंचे कुणाल देशमुख पर गांव के ही सोहनलाल साहू ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल कुणाल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहनलाल साहू सहित 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।
Trending
- सीएम साय, डिप्टी सीएम साव और शर्मा पर सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी, सिविल लाइन थाने में शिकायत
- छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में 376 नमूने लिए; 775 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण


