खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। पुलिस ने अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। स्पेशल टीम और शोभा थाना पुलिस ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय तस्कर को पकड़ा है। एक हफ्ते के भीतर हीरे की तस्करी पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
गिरफ्तार आरोपी डमरू लाल लहरे (52 वर्ष), निवासी उमरकोट, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) का निवासी है। जिसके पास से पुलिस ने 08 नग बेशकीमती हीरे कीमत ₹4 लाख और एक मोटरसाइकिल की कीमत ₹50 हजार कुल ₹4.50 लाख का मशरूका जब्त की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुसियार बरछा कचना ध्रुवा मंदिर के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर हीरे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीम और शोभा थाना प्रभारी ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 8 नग छोटे-बड़े चमकीले हीरे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गरियाबंद पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह के अवैध कारोबार जैसे हीरा, शराब या नशीले पदार्थ में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह पैनी नजर और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में स्पेशल टीम और थाना शोभा के स्टाफ की अहम भूमिका रही।
Trending
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
- गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट
- छत्तीसगढ़ का खैरागढ़-राजनांदगांव बना देश का नया ‘बर्ड हॉटस्पॉट’: 296 प्रजातियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 26 अप्रैल तक ‘लू’ का अलर्ट
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?


