खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। पथरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत लौदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ने प्रशासनिक संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही कर आमजनों की समस्याओं का समाधान किया गया। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत अमलडीहा की निवासी श्रीमती सरिता यादव की पेयजल संबंधी समस्या का समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाई गई। श्रीमती सरिता यादव ने शिविर में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि उन्हें पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें पानी के दूर तक जाना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्मी में यह समस्या और बढ़ जाती है।
कलेक्टर ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। निर्देश के परिपालन में संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सरिता यादव के घर तक लगभग 150 मीटर पाइपलाइन का विस्तार कराया गया तथा उनके घर पर सिंटेक्स टंकी की स्थापना की गई। यह कार्य ग्राम पंचायत के 15वें वित्त आयोग के लोकल फंड से पूर्ण किया गया। अब सरिता यादव के घर तक नियमित रूप से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है, जिससे उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता और उनके दैनिक जीवन में काफी सुधार आया है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


