खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव, 01 अप्रैल । जिले के ग्राम पंचायत बांगोली में दो परिवारों के छह सदस्यों ने आज बुधवार काे मूल धर्म में घर वापसी की। इन परिवारों ने लगभग तीन वर्ष पहले धर्म परिवर्तन किया था। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय इन परिवारों को इलाज और सहायता के नाम पर भ्रमित किया गया था। हालांकि पिछले कुछ समय से इनके मन में अपने मूल धर्म और परंपराओं की ओर लौटने की इच्छा जागृत हो रही थी। गांव में आयोजित एक सामाजिक बैठक के दौरान दोनों परिवारों ने सार्वजनिक रूप से अपने मूल धर्म में लौटने की घोषणा की। इसके बाद पूरे गांव की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर ‘घर वापसी’ की प्रक्रिया पूरी की गई। गांव के सिरहा, गुनिया और पुजारियों ने पारंपरिक विधि से मंत्रोच्चार, पुष्प और अक्षत के साथ सभी सदस्यों का पुनः धर्म में प्रवेश कराया।
ग्राम पंचायत बांगोली के सरपंच हीरासिंग ने बताया कि गांव के लोग अपनी परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अपनी संस्कृति और पहचान को आगे बढ़ाना चाहते हैं । यह सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक है।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


