खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। प्रदेश में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जयनगर-कासापारा में ₹3.80 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत कार्यप्रारंभ पूजन किया।
लोक निर्माण विभाग के माध्यम से स्वीकृत इस परियोजना के तहत 3.60 किलोमीटर लंबी सड़क का उन्नयन एवं नवीनीकरण किया जाएगा। इस कार्य के लिए शासन द्वारा 380.15 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा और सुगम संपर्क का लाभ मिलेगा।
मंत्री राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें केवल आवागमन को सुगम नहीं बनातीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करती हैं। जयनगर से कासापारा तक बनने वाला यह मार्ग क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर हरीश राजवाड़े, देवधन बिंझिया, अशोक अग्रवाल, रितेश जायसवाल, जनपद सदस्य धनेश्वरी सिरदार, सरपंच राधा सिंह सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की
- बस्तर के ‘क्रीड़ा तीर्थ’ में प्रतिभा का महाकुंभ: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 संपन्न
- रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के साथ ही कोर्ट परिसर में तेज हुई सियासी हलचल
- छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम दबदबा: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में महिला फुटबॉल का खिताब जीता
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: अंबिकापुर में मल्लखंभ की गूंज, 14 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.14 करोड़ की अफीम डोडा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: बीजापुर के पालनार में ‘नियद नेल्लानार’ बनी उम्मीद की किरण, मिल रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
- ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न


