खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां शराब पीने को लेकर मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की लाठी-डंडे से वार कर हत्या कर दी, फिर शव को आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर घर के अंदर दफना दिया। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी मिथलेश कुजूर ने घटना के 9 दिन बाद खुद थाने पहुंचकर हत्या की जानकारी दी और अपना जुर्म कबूल किया। बताया जा रहा है कि आरोपी आत्मा के आने के डर से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने पुलिस के सामने सच्चाई उजागर कर दी।
पुलिस के अनुसार, 25 मार्च की दरमियानी रात मृतक बृजलाल अपने दोस्त मिथलेश के यहां गया था, जहां उसने शराब पीने का ऑफर किया। बृजलाल ने नवरात्रि चलने के कारण शराब पीने से मना कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसमें आरोपी का मोबाइल टूट गया। फिर गुस्से में आकर मिथलेश ने बृजलाल पर लाठी-डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शव को घर के अंदर ही जमीन में दफना दिया था, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और तहसीलदार की मौजूदगी में जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला गया और आगे की जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी मिथलेश कुजूर को हिरासत में लिया है और मामले में उसकी पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
- महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
- संरक्षित खेती से नई पहचान: 4,000 वर्गमीटर के पॉलीहाउस में 30 हजार से अधिक गुलाब के पौधे, महानगरों तक पहुंच रही राजनांदगांव की महक
- आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
- सेवा सहकारी समिति चंदली में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा


