खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात आरोपियों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव का है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
मृतकों की पहचान छतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई के रूप में हुई है। दोनों बीती रात अपने घर में सो रहे थे, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को घटना स्थल पर खून से सने पैरों के निशान मिले हैं, जिससे आरोपियों के भागने की दिशा का अंदाजा लगाया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौके से होली का मुखौटा भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए मुखौटा पहनकर आए थे।
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे लूट और चोरी की नीयत से की गई हत्या मान रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


