खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रसोई गैस की किल्लत और मिट्टी तेल (केरोसिन) के आबंटन में अनियमितताओं को लेकर आज कांग्रेस रायपुर कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन करेगी। पार्टी कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे से प्रदर्शन शुरू करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता में कमी और मिट्टी तेल के वितरण में गड़बड़ी के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग भी की जाएगी। प्रशासन की ओर से प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू


