खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सोमवार को चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई। भाठागांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास पुराने विवाद को लेकर आरोपी लक्की साहू ने युवक परमेश्वर साहू पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत वैदेही अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है।
सूत्रों के अनुसार, हमला करने से पहले आरोपी और पीड़ित के बीच पहले गाली-गलौच हुई और दोनों के बीच पुरानी रंजिश उजागर हुई। इसी दौरान आरोपी लक्की साहू ने परमेश्वर साहू को जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से पेट और कमर पर कई वार किए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित को बचाने के लिए आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है और जांच के दौरान सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस घायल युवक के बयान और आसपास के लोगों की जानकारी लेकर मामले की छानबीन कर रही है
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


