खबर वर्ल्ड न्यूज-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई का बड़ा अभियान चलाया। बिलाईगढ़ ने एसडीएम प्रफुल्ल रजक के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 13 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलटिकरी में पत्थर का अवैध उत्खनन करते हुए 6 ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें बिलाईगढ़ थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया। वहीं सरसीवां क्षेत्र के पेंड्रावन में रेती का अवैध परिवहन करते 6 ट्रैक्टर जब्त किए गए। इसी क्रम में भटगांव क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1 हाईवा और 1 ट्रैक्टर को भी पकड़ा गया। जांच के दौरान सभी वाहनों के पास पीएम आवास निर्माण से संबंधित या अन्य कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


