खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 43.14 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मामला खुर्शीपार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2026 को मिनी स्टेडियम स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने और बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 43.14 ग्राम हेरोइन के साथ 3,640 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन (कीमत 24,500 रुपये) जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कीमत 8,90,940 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में विजय सिंह, मीर नौशाद अली और सुरेंद्र क्षत्रिय शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी विजय सिंह पंजाब के अमृतसर से दुर्ग तक नशे की सप्लाई चेन से जुड़ा हुआ था।
इस मामले में धारा 8/21(क) और 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे थे।
आरोपियों के नाम-
1. विजय सिंह (26 वर्ष), निवासी कलेर गुमान,जिला अमृतसर (पंजाब); वर्तमान निवास एचसीएल कॉलोनी, तेलहा नाला के पास, खुर्शीपार।
2. मीर नौशाद अली (26 वर्ष), निवासी जवाहर नगर, बसंत विहार, हनुमान मंदिर के पास, जिला दुर्ग।
3. सुरेंद्र क्षत्रिय (23 वर्ष), निवासी जवाहर नगर, मुंबई आवास, जिला दुर्ग।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


