खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा आज आयोजित होगी, जिसमें महापौर मीनल चौबे अपना दूसरा बजट पेश करेंगी। इस वर्ष निगम का बजट लगभग 1600 करोड़ रुपये का अनुमानित है। सभा की शुरुआत एक घंटे के प्रश्नकाल से होगी, जिसमें 22 पार्षदों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल लगाए हैं। इनमें से 15 सवाल भाजपा पार्षदों के हैं, जिससे अपने ही दल के पार्षद मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) को घेरते नजर आ सकते हैं। भाजपा के 5 जोन अध्यक्ष भी सवालों के साथ मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद भी शहर विकास से जुड़े अहम मुद्दों को उठा सकते हैं। कांग्रेस द्वारा साइंस कॉलेज चौपाटी पर हुए 9 करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब मांगा जाएगा।
सभा में प्रॉपर्टी टैक्स, पानी सप्लाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं पर निगम को घेरा जा सकता है। इसके अलावा आवारा कुत्तों की समस्या, कचरा कलेक्शन और गार्डनों की बदहाल व्यवस्था भी सवालों के घेरे में रहेगी। साथ ही तालाब सौंदर्याकरण और अधूरे निर्माण कार्य भी एजेंडे में शामिल हैं। आज के सभा में हंगामे के आसार हैं।
Trending
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
- बीजापुर की 19 ग्राम पंचायतें जल्द होंगी ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित


