खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के ग्राम माकड़ी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। कोटवार दिनेश कोर्राम की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से जानकारी के अनुसार बागड़ पहाड़ी के नीचे खेत के पास 4-5 दिन पुराना शव मिला । मृतक की उम्र करीब 25-30 वर्ष बताई जा रही है। युवक दुबला-पतला, सांवले रंग का है और नीली जींस पहने हुए था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में सुरक्षित रखकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को युवक के संबंध में जानकारी हो तो तुरंत थाना कांकेर में संपर्क करें।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


