खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के सभी हितग्राहियों का ई-केवायसी कराने के निर्देश दिए दिए गए हैं। ऐसी महिलाएं जो महतारी वंदन योजना के लाभार्थी हैं तथा जिनका आधार प्रमाणीकरण (ईकेवाईसी) नहीं हुआ है, ऐसे सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी का कार्य त्रुटिरहित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना है। जिले के लगभग 1 लाख 80 हजार महिला हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराया जाना है।
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने महतारी वंदन योजना के समस्त हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराने के निर्देश जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी और सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को दिए हैं। ई-केवायसी कार्य प्रारंभ करने के पूर्व सभी वी.एल.ई., सीएससी ऑपरेटर्स एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों को ई-केवायसी प्रशिक्षण कराये जाने के लिए विकासखण्डवार तिथि निर्धारित किया गया है।
प्रशिक्षण के लिए निर्धारित तिथि अनुसार 30 मार्च को जनपद पंचायत कांकेर में, 1 अप्रैल को जनपद पंचायत चारामा, 2 अप्रैल को जनपद पंचायत नरहरपुर में ई-केवायसी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार 4 अप्रैल को विकासखण्ड भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल के प्रतिभागियों को जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में, 6 अप्रैल को जनपद पंचायत अंतागढ़ और 7 अप्रैल को कोयलीबेड़ा/पखांजूर के हितग्राहियाे को जनपद पंचायत पखांजूर में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


