खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह जहां तेज गर्मी का असर रहा, वहीं दोपहर करीब 3:30 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और मध्य भारत में बने सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ी है। गर्मी के बीच अचानक नमी आने से स्थानीय स्तर पर बादल बन रहे हैं, जिससे कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। शुक्रवार को रायपुर में दोपहर बाद बारिश हुई। वहीं अंबिकापुर में करीब 6 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा जगदलपुर, पेंड्रारोड और रायपुर के माना एयरपोर्ट क्षेत्र में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं बिलासपुर में तापमान 38.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग में तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


