खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत पाहुरबेल में आयोजित पारंपरिक बाली जात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ के उपनेता प्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल बाली जात्रा स्थल पहुंचने पर स्वागत किया इस अवसर पर श्री बघेल ने ग्राम के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
श्री बघेल ने कहा कि बस्तर की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से है, क्षेत्र में जहां-जहां बाली जात्रा जैसे आयोजन होते हैं, वे उसमें शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाने का प्रयास करते हैं, ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपस्थित होने से मन को शांति और आत्मिक संतोष प्राप्त होता है।
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल नें कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित देवी-देवताओं की आराधना और ग्राम संस्कृति आज भी जीवंत है, जो हमारे लिए गर्व का विषय है यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन परंपराओं को संजोकर रखें और आने वाली पीढ़ियों तक इसे सुरक्षित पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही हमारी सांस्कृतिक धरोहर मजबूत होगी और भविष्य की पीढ़ियों को इसे समझने और अपनाने में आसानी होगी।
इस दौरान मौजूद रहे विधायक प्रतिनिधि श गोपाल कश्यप,सरपंच जितेंदरी बघेल,उप सरपंच ज्योति बघेल, पटेल बलिराम बघेल, लक्ष्मण बघेल,कोटवार चंपा बाई, राम चंद्राकर, लछन कश्यप, रैनु नाग,बुधचंद नाग, हीरासिंह बघेल, सोनूराम बघेल पीलू पुजारी, घासी पुजारी, तुलसीराम ठाकुर, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, हरदास बघेल,रघु पुजारी तुलाराम कश्यप, भगवान कश्यप,समस्त ग्रामवासी माता बहनें, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


