खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रेसवार्ता में कहा कि बस्तर हैरिटेज मैराथन में प्रदेश सहित विदेशी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया था, इस प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ी प्रथम विजेता बने, वहीं बस्तर की बेटी ने जीत हासिक कर बस्तर का नाम रौशन किया।
बस्तर मैराथन में विजेता खिलाड़ियों को आज पर्यंत तक जीत की राशि नहीं देकर भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश को शर्मसार करने का कार्य किया है। इस बस्तर मैराथन में विजेता विदेशी खिलाड़ी जब अपने देश जाएगा तो छत्तीसगढ़ की छबि पर बेहद बुरा असर पड़ेगा। इसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ भाजपा की साय सरकार है। कांग्रेस इस कृत्य का पुरजोर विरोध करती है, प्रदेश की साय सरकार और जिला प्रशासन इस कुत्सित कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
सुशील मौर्य ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा बस्तर सहित पूरे प्रदेश में अब तक इंवेट के नाम पर कुल 60 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। कही ऐसा तो नहीं कि जिला प्रशासन के द्वारा करोड़ो रुपए के सिर्फ होर्डिंग और पोस्टरों में पूरा पैसा लगा दिया गया और अब खिलाड़ियों को राशि देने पैसे खत्म हो गए। उन्हाेने कहा कि यह बस्तर मैराथन नहीं भाजपा का इवेंट था। कांग्रेस की मांग है, कि खिलाड़ी को ससम्मान जीती हुई राशि दी जाए। शहरों का विकास कार्य ठप्प पड़े हैं, गांवों में मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण वंचित हैं, धान नहीं खरीद पा रहे हैं, 47000 से अधिक किसानों का धान खरीदी नहीं गया। बेरोजगारों को रोजगार यह सरकार नहीं दे पा रही है, कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल किया जा रहा है, किन्तु इस निष्क्रिय सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। कांग्रेस विपक्ष में होने के नाते प्रदेश के मुखिया व बस्तर के स्थानीय जनप्रतिनिधि जो कद्दावर नेता बनते फिरते हैं केदार कश्यप, किरण देव व सांसद महेश कश्यप से आग्रह करती है कि आप अपने सरकार को आईना दिखाए और कहे कि सरकार इवेंट से बाज आए जनता परेशान है। लोगों को काम चाहिए विकास चाहिए इन सभी मुद्दों पर सरकार पैसा खर्च करे न कि इंवेट के नाम पर अपनी वाहवाही लूटाने में खर्च करे।
उन्हाेने कहा प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची हुई है, प्रदेश के गृहमंत्री जब जब बस्तर आते हैं, आपराधिक घटनाएं होती है। प्रदेश में अफीम का कारोबार पूरे जोरो पर चल रहा है, इसमें भाजपा नेताओं की संलिप्तता प्रमाणित करता है कि सरकार का पूरा संरक्षण है। आए दिन चोरी, हत्या, डकैती, आगजनी अब आम बात हो चुकी है। भाजपा की साय सरकार और पूरा मंत्री मंडल अफीम के नशे में सरकार चला रहे हैं। जनता से कोई सरोकार नहीं है!
प्रेसवार्ता के दाैरान नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग,उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना,कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी,महामंत्री अभिषेक नायडू,जाहिद हुसैन,नीतीश शर्मा,प्रवक्ता जावेद खान, शादाब अहमद,मुन्नूराम,पार्षद अफरोज बेगम,लोकेश चौधरी,मोहसिन खान,शहजाद हुसैन,खीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


