KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों और संभाग प्रभारियों की अहम नियुक्तियां की हैं। आगामी सांगठनिक लक्ष्यों को ध्यान में रखकर की गई इन नियुक्तियों से शिक्षा जगत में पार्टी की पकड़ और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
शिक्षा प्रकोष्ठ की सक्रियता के माध्यम से प्रदेश के शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और छात्र समुदाय तक सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, ये नियुक्तियां जमीनी स्तर पर शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और संगठन के विस्तार में सेतु की भूमिका निभाएंगी।
संभाग प्रभारियों की नियुक्ति
रायपुर संभाग प्रभारी – बृजमोहन उपाध्याय, सह प्रभारी – सीताराम साहू
दुर्ग प्रभारी – हरशीला रूपाली शर्मा, सह प्रभारी – एम.आर. विश्वनाथन
बस्तर प्रभारी – जगदीश प्रसाद देशमुख, सह प्रभारी – जे.पी. घनघोरकर
बिलासपुर प्रभारी – टेसूलाल धुरंधर, सह प्रभारी – जयकुमार मिश्रा
सरगुजा संभाग प्रभारी – समीर पांडेय, सह प्रभारी – संजीव कर्मकार
जिला संयोजक और सहसंयोजक
भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में जिला स्तर पर भी नियुक्तियां की गई हैं—
बलौदाबाजार: संयोजक – रामखिलावन वर्मा, सहसंयोजक – पुनेश्वर साहू, मनोज गुप्ता
बेमेतरा: संयोजक – पारस वैष्णव
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: संयोजक – कन्हैया पटेल, सहसंयोजक – लखन यादव
मुंगेली: संयोजक – मनोज कुमार साहू, सहसंयोजक – योगेंद्र सिंह क्षत्रिय, मंतराम कोषले
इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने के साथ ही शिक्षा क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता और प्रभाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।


