खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दुर्ग शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब गौवंश का शव एक बोरी में भरा हुआ संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह शव किल्ला मंदिर और एक स्कूल के बीच स्थित सड़क पर मिला, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बोरी में मिले गौवंश के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को वहां कौन और कब छोड़कर गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह शव किल्ला मंदिर और एक स्कूल के बीच स्थित सड़क पर मिला, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल बन गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
Trending
- सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा
- वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर
- विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह
- मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद
- लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
- छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट
- दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – सोनमणि बोरा
- विशेष लेख – पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल


