खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। वे रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होकर दोपहर में चक्रपाणि शुक्ल स्कूल मैदान पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत आयोजित राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में भी अहम कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026” का उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन में प्रदेशभर के आदिवासी खिलाड़ियों की भागीदारी देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


