खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम इंद्रपुर में एक युवती की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की प्रेमिका गर्भवती हाेने के बाद शादी के लिए दबाव बना रही थी। उसने बदनामी के डर से प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह ग्राम इंद्रपुर निवासी रामदास अजगल्ले ने सूचना दी कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री पुष्पा अजगल्ले, जो जन्म से मूकबधिर थी, का शव घर से करीब 150 मीटर दूर रविलाल नाग के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। मृतका के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशन में स्पेशल टीम गठित की।
घटना स्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतका के परिजनों से पूछताछ में एक अहम सुराग मिला। पता चला कि गांव के ही लोकनाथ पटेल (27) ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए थे। जांच में यह भी सामने आया कि युवती गर्भवती थी और वह आरोपी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने संदेही लोकनाथ पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
गर्भवती होने के बाद शादी के लिए दबाव बना रही थी प्रेमिका
आरोपी प्रेमी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि युवती के गर्भवती होने के बाद वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। वह समाज में बदनामी के डर से परेशान था इसी कारण उसने युवती की हत्या की साजिश रची। सोमवार की देर रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच उसने युवती को बहला-फुसलाकर खेत में बुलाया। उसने प्रेमिका को समझाने की कोशिश की। इसी बीच हुए विवाद के दौरान पास पड़े पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


