खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी जेल प्रहरियों को चमका देकर फरार हो गया। कैदी का नाम साहेब कुमार ताती है। उसे इलाज के लिए जेल प्रहरियों ने मेकाहारा अस्पताल लाया था, इस दौरान वह मौका देखकर हथकड़ी समेत फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक सजायाफ्ता कैदी साहेब कुमार ताती मूलतः बिहार राज्य का निवासी है। आरोपी तीन वर्ष पहले गोबरानवापारा थाना में हत्या के प्रयास के अपराध में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। आरोपी को मेकाहारा अस्पताल इलाज कराने के लिए लाया गया था। इसी बीच मौका देखते ही पुलिस जवानों को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया।
मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी के फरार होने की सूचना मिली है। आरोपी को अस्पताल में इलाज कराने के लिए लाया गया था। इसी बीच चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। बता दें कि केंद्रीय जेल के सजायाफ्ता कैदी या फिर विचाराधीन कैदी के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जेल कर्मचारियों की चूक से कई कैदी फरार हो चुके हैं।
Trending
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़कर 25 हुआ, पश्चिम बंगाल के मजदूर ने दम तोड़ा
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण


