खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। अफीम तस्करी प्रकरण में फरार सप्लायर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए आरोपियों से 11 ग्राम अफीम और मोबाइल फोन बरामद किया है. आरोपियों की शिनाख्त मोबाइल सीडीआर और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर की गई है. मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है.
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खारुन ग्रीन कालोनी से 17 मार्च 2026 को गुरमेल सिंह के पास बुक की सूचना पर पुलिस ने 403 ग्राम अफीम और 14 लाख 46 हजार रुपए जप्त किया था. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था.
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की गई थी. इसके अलावा बैंक खातों के लेनदेन और मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण के आधार पर अफीम सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की जांच की जा रही थी.
23 मार्च को जांच के आधार पर आरोपी शिव प्रसाद कुमार साहू और रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी को गिरफ्तार किया गया. दोनों अवैध लाभ अर्जित करने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करते थे. आरोपियों के कब्जे से तलाशी लेने पर 11 ग्राम अफीम एवं दो मोबाइल फोन जप्त किया गया है. प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी
1. शिव प्रसाद कुमार साहू उम्र 26 वर्ष निवासी लांजी, थाना गुमला, झारखंड
2. रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी उम्र 60 वर्ष निवासी टाटीबंध हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भारत माता स्कूल के पास रायपुर
Trending
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम
- ₹3 लाख का गबन, पंचायत सचिव सस्पेंड; सरपंच के डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का खुलासा
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से मिलेगी राहत
- जांजगीर-चांपा में खूनी रंजिश: रेत कारोबारी की घर में घुसकर हत्या, छोटा भाई घायल


