खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध धर्मांतरण के कथित नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक सनसनीखेज खुलासा किया है। थाना लालबाग अंतर्गत सुकुलदेहन चौकी क्षेत्र में संचालित इस पूरे मामले में पुलिस ने 55 वर्षीय डेविड चाको को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे इस नेटवर्क का प्रमुख संचालक बताया जा रहा है। पुलिस को 8 जनवरी 2026 को मिली शिकायत के बाद शुरू हुई जांच ने चौंकाने वाले तथ्य सामने रखे।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने निवास ग्राम धर्मपुर में कथित तौर पर प्रार्थना सभाओं और धार्मिक आयोजनों के नाम पर लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा था। इतना ही नहीं, बिना किसी वैधानिक अनुमति के आश्रम संचालन और नाबालिग बच्चों को अपने पास रखने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। छापेमारी और जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जो इस गतिविधि के संगठित और योजनाबद्ध होने की ओर इशारा करते हैं। आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, सोलर प्रोजेक्टर, धार्मिक प्रचार सामग्री, चर्च से जुड़े रजिस्टर, सदस्यता सूची, ट्रेनिंग डॉक्यूमेंट्स और कथित रूप से भविष्य की रणनीति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इन दस्तावेजों ने जांच एजेंसियों के सामने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले में विदेशी फंडिंग के एंगल को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की गहराई से जांच कर रही है, जिससे इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं 3, 4, 5 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर उसे 21 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की गई है।फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों व सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है। यह कार्रवाई प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ एक बड़ा संदेश मानी जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Trending
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा
- पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़, कलेक्टर के सख्त निर्देश पर FIR दर्ज
- नक्सल मुक्त बस्तर के बाद अंदरूनी इलाकों में छात्रावासो का निर्माण हाे रहे, पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा- महेश कश्यप
- महापौर हुए लापता, शहर की मूलभूत सुविधाएं व विकास कार्य अधर में- राजेश चौधरी
- नशे में धुत पति की हैवानियत, पत्नी की नृशंस हत्या; निजी अंगों में बोतल डालने की आशंका से सनसनी


