खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है। आज गृह मंत्री विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पेश करेंगे। चर्चा के बाद आज ही विधेयक पास कराने की तैयारी है। विधेयक में प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए कई कड़े प्रावधान किए गए हैं।
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के अलावा आज सदन में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सवालों के जवाब देंगे। वितरित फोर्टीफाइड चावल में अनियमितता मामले में ध्यानाकर्षण किया जाएगा। ओंकार साहू ने ध्यानाकर्षण लगाया है। दूसरा ध्यानाकर्षण विधायक सुशांत शुक्ला लगाएंगे। विशेष सहायता योजना की राशि व्यय अनियमितता पर ध्यानाकर्षण किया जाएगा।
सदन में अहम विधेयक होंगे पारित
इसके अलावा आज विधानसभा में अहम विधेयक पारित होंगे। धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के अलावा छत्तीसगढ़ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक पर चर्चा होगी। वहीं छग गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक पारित होगा। साथ ही सात विभागों से जुड़े दस्तावेज भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


