खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रेलवे स्टेशन के पास एक युवती ने होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मृतका क शव को पुलिस की टीम ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रायपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित सिद्धि विनायक नाम के होटल में रुकी एक लड़की ने बुधवार दोपहर कमरे से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद युवती सीधे जीआरपी एसपी ऑफिस कैंपस में गिरी। युवती को सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवती के शव के पास से होटल के कमरे की चाबी बरामद हुई है, जिसके मुताबिक युवती होटल के रूम नंबर 405 में रुकी हुई थी और इसी कमरे से उसने छलांग लगाई है।
इस हादसे की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक सामने आई जानकरी के अनुसार, युवती मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। वहीं पुलिस की टीम होटल स्टाफ और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीम युवती के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


