खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक व्यक्ति ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार सदमे में है। वहीं पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा का है।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय चंदन नट के रूप में हुई है, जो भीख मांगकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास से प्रभावित था। प्रारंभिक आशंका है कि किसी तांत्रिक क्रिया के प्रभाव में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को चंदन रोज की तरह भीख मांगकर घर लौटा और अपने बड़े भाई के साथ बैठकर बातचीत की। कुछ देर बाद वह घर के पूजा कक्ष में चला गया। शाम करीब 7 बजे उसकी बहू जब किसी काम से पूजा कमरे में गई तो उसने चंदन को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। बहू की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और चंदन को गंभीर रूप से घायल समझते हुए आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं था जब चंदन ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की हो। करीब चार महीने पहले भी उसने अपना हाथ काटकर आत्मघाती प्रयास किया था, जिसके बाद से ही उसके व्यवहार को लेकर परिवार चिंतित था। इस घटनाक्रम से यह आशंका और गहरा गई है कि वह मानसिक रूप से परेशान था और अंधविश्वास व तंत्र-मंत्र के प्रभाव में आकर इस बार उसने इतना खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस भी अब इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


