खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में लंबे समय के बाद नक्सली संगठन के माड़ डिवीजन कमेटी की सचिव रणीता के नाम से एक नया प्रेस नोट सामने आया है। प्रेस नोट में रणीता ने स्वयं को ‘जेनजी नक्सली’ बताते हुए कहा है, कि नक्सली संगठन आत्मसमर्पण नहीं करेगा। उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। बयान में देशभर में हिंसक गतिविधियों को जारी रखने की बात भी कही गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। विदित हाे कि इससे पहले जगदलपुर में नक्सली संगठन के शीर्ष कैडर रूपेश के आत्मसमर्पण के बाद माड़ डिवीजन कमेटी लगभग खत्म मानी जा रही थी। लेकिन अब अचानक आए इस प्रेस नोट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस प्रेस नोट की सत्यता और इसके पीछे के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि प्रेस नोट वास्तव में माओवादी संगठन की ओर से जारी किया गया है, या इसके पीछे काैंन है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने देश से नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे की समय सीमा 31 मार्च 2026 तय की है, अब इसमें 14 दिन ही समय बचा है। कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था, कि सशस्त्र नक्सलवाद को खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 की समय सीमा तय की गई है। बता दें कि पिछले महीने छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे के दौरान भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस लक्ष्य को दोहराया था, और बताया था कि सुरक्षाबलों के ऑपरेशनों से नक्सली पूरी तरह बैकफुट पर हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को
- 50 हजार से अधिक परिवारों के ‘अपना घर’का सपना हुआ साकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील


