खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया है।
मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता उनके साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री साय ने महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।
Trending
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
- मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक


