खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। बालोद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने आदिवासी महिला को उसके घर से उठा ले गए और तीन घंटे तक गैंगरेप किये। महिला ने जब घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।पीड़िता आदिवासी महिला ने थाना बालोद में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आदिवासी महिला जानते हुए गांव के विकास सिन्हा, रोशन कुमार साहू व कमल कुमार सेन ने 22 परवरी की रात 9 बजे उठाकर ले गये और रात 12 बजे तक जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किये। विरोध करने पर आरोपियों के द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट किये।
मारपीट की वजह से पीड़िता के पेट, बांया घुटने व शरीर के अन्य भाग में चोंट आई। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 296,115(2), 87, 70 (1) बी एन एस एवं 3(2)(वी) एसटीएससी एक्ट पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेश पटेल ने ASP मोनिका ठाकुर को कार्रवाई के निर्देश दिए। SDOP बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा व सायबर सेल बालोद की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी विकास सिन्हा, कमल कुमार सेन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।
कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। साथ ही घटना के संबंध में ग्राम विकास समिति के समक्ष गुनाह स्वीकार किया। आरोपियों को 14 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Trending
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय


