खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज रविवार काे छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति फुलोदेवी नेताम के आदेशानुसार, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर व ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण अध्यक्ष चम्पा ठाकुर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बस्तर सहित पूरे प्रदेश में व्यवसायिक कमर्शियल गैस सिलेंडर की अघोषित रोक,घरेलू गैस सिलेंडर की बाधित आपूर्ति,बढ़ती कालाबाजारी एवं बेतहाश गैस की बढ़ती दामों व मंहगाई के विरोध में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाली गैस सिलिंडर, चूल्हा’ जलाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया ।
महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद ने कहा कि शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की जद्दोजहद जारी है, लोग घंटों लाइन में लगे हैं। सिलेंडर की कमी साफ दिखाई दे रही है, कमर्शियल सिलेंडर पर अघोषित रोक लगी हुई है । कालाबाजारी का खेल जोरो पर है और प्रदेश की पोस्टरबाज भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री व नेता मंत्री गैस सिलेंडर की पर्याप्तता का झूठा राग अलाप रहे हैं। प्रदेश की जनता अब इस बहकावे में नहीं आएगी। भाजपा सरकार ये झूठा राग अलापना अब बंद कर दे। भाजपा पहले गैस सिलिंडर के मुद्दे पर सड़कों पर उतरती थी वह आज इस समस्या पर मुंह छिपाकर बैठी है। मंहगाई पहले से चरम पर है और केंद्र सरकार ने एक साथ गैस सिलिंडर के दाम में 60 रुपये बढ़ा दिए हैं, और अब स्थिति यह है कि गैस सिलिंडरों की आपूर्ति भी नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के बढ़ते दाम और सिलिंडर की किल्लत ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। भाजपा सरकार गैस के दाम कम नही करती है, घरेलू गैस सिलेंडर की बाधित आपूर्ति से निजात नहीं दिलाती है, तो महिला कांग्रेस आने वाले दिनों में और भी उग्र प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगी।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, पूर्व सभापति कविता साहू, ग्रामीण महामंत्री सुभाष गुलाटी, महामंत्री सुनीता सिंह, अपर्णा वाजपेई,कुसुम नेगी, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णिमा सीरिल, कमला भतरा, पार्षद जस्टिन भवानी, एम ज्योति राव,मालती मौर्य, शोभामानी, उषा राणा, रानी जैकब,गौरी मंडल,सरिता, धारा उषा राणा, रोमा, गुणमनी, ललिता, किरण विश्वास,उ र्मिला कश्यप, रितिका कर्मा, ममता शर्मा, हेमलता यादव, उर्मिला ममता,संतूरा, फूलों, सोमारी, मीना, जानकी,लिछमा, समुद्र दास, खरीन सुरजो, पिलदिना, गीता, सबीना, सालमी, अनुयादव, सविता सामंत,हाजीरा,गजबति, कनक बीटा, रुक्मणी ,खुजी, मनीषा,श्रद्धा तंबोली, संजुक्ता शिरा,संगीता महावीर, हेमवती सेठिया, पुष्पलताबघेल, चंद्रावती ,बिसात,रितु ठाकुर, रेणुका कश्यप,सदनी बघेल, भगवती,आरावती,मनीषा आदि मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन: जरूरतमंद तक पहुँची राहत
- सफलता की नई इबारत: ग्राफ्टेड टमाटर ने बदली किसान दुबेलाल की तकदीर, धान के मुकाबले कमाया कई गुना मुनाफा
- “रामराज्य की स्थापना के लिए ब्राह्मण अपनी शक्तियों का करें आह्वान”- देवेश मिश्रा
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश


