खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र 87 चित्रकोट के अंतर्गत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के कार्य का सफलतापूर्वक संपादन किए जाने पर सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर अनुविभागीय दंडाधिकारी तोकापाल शंकर लाल सिन्हा द्वारा आज सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 87 चित्रकोट के अंतर्गत लोहंडीगुड़ा, दरभा, बास्तानार और तोकापाल के सभी एईआरओ (AERO) एवं ईआरओ (ERO) चित्रकोट भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को आगामी जनगणना 2027 के कार्य को भी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
Trending
- मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन: जरूरतमंद तक पहुँची राहत
- सफलता की नई इबारत: ग्राफ्टेड टमाटर ने बदली किसान दुबेलाल की तकदीर, धान के मुकाबले कमाया कई गुना मुनाफा
- “रामराज्य की स्थापना के लिए ब्राह्मण अपनी शक्तियों का करें आह्वान”- देवेश मिश्रा
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश


