KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भारत विकास परिषद द्वारा “नारी गौरव सम्मान 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल के संचालक तथा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है, ताकि अन्य महिलाएं भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल्या साय उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा से समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को नारी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




