खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले से हैवान पिता की करतूत सामने आई है। पिता ने पांच वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डूबोकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, भैसों गांव में रहने वाले रेशम लाल यादव (27) की शादी वर्ष 2018 में ग्राम भिलौनी निवासी महिला से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के चलते पत्नी अपने दो बेटियों को लेकर अपने मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी। जबकि बेटा आयुष अपने पिता रेशम यादव के पास ही था। आरोपी अक्सर अपनी पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मारेगा और फिर खुद भी जान दे देगा।
आरोपी 13 मार्च की शाम को अपने बेटे आयुष को लेकर घर से निकला और 14 मार्च की रात लगभग एक बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में बेटे की नहर में डुबोकर हत्या कर दी। इसके बाद रात 2 बजे आरोपी पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बताई।
महिला ने बेटे की हत्या की सूचना पामगढ़ थाने में दी। मामले में पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


