खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने मौत से पहले एक लाइव वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा था, जिसमें उसने पुलिस प्रताड़ना से परेशान होने की बात कही है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक ने वीडियो में कहा है कि उसे घर वालों से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है, बल्कि पुलिसकर्मियों द्वारा दी जा रही गालियों और प्रताड़ना से वह काफी परेशान था। इसके बाद युवक ने एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- शनिवार के लिए स्त्रियों के लिए 5 खास हिदायतें, चूके तो शनि देव का दंड मिलना तय
- लगातार 5वीं हार, कोलकाता होगी सबसे पहले बाहर! देखें गुजरात की जीत से कितना बदला पॉइंट्स टेबल
- बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘भूत बंगला’ की दस्तक से थमी ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार, फिर भी बनाया इतिहास!
- ग्लोइंग स्किन का ‘पॉवर डोज’: ABC जूस के फायदे और वैज्ञानिक आधार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर 20 हजार की फिरौती, मामला दर्ज
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ‘लू’ का प्रकोप, पारा 44°C के पार
- महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला, एनडीए को बताया ‘बहुमत जुटाने में नाकाम’
- रायगढ़: रक्षक ही बने भक्षक, घायल सांभर को बचाकर उतारा मौत के घाट; 5 गिरफ्तार


