खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। रेलवे की ओर से 19 से 27 मार्च तक डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। रेलवे के अनुसार इस अवधि में बिलासपुर–भगत की कोठी, भगत की कोठी–बिलासपुर, बिलासपुर–बीकानेर, बीकानेर–बिलासपुर, बिलासपुर–चेन्नई, चेन्नई–बिलासपुर, बिलासपुर–पुणे, पुणे–बिलासपुर, रायपुर–सिकंदराबाद और सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव डोंगरगढ़ स्टेशन पर रहेगा।
इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गोंदिया–दुर्ग मेमू ट्रेन को रायपुर तक तथा रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू को गोंदिया तक विस्तारित किया गया है। साथ ही डोंगरगढ़ और दुर्ग के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।
Trending
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन
- नांदघाट एनीकट का होगा कायाकल्प: ₹4.24 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी
- रामअवतार जग्गी हत्याकांड: 23 साल बाद इंसाफ की दहलीज पर मामला, 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में ‘महा-सुनवाई’
- मानसिक तनाव से परेशान हैं? विष्णु गायत्री मंत्र का ये आसान तरीका दे सकता है चौंकाने वाले फायदे
- IPL 2026: पंजाब का ‘विशाल’ प्रहार, लखनऊ ने टेके घुटने; प्रियांश-कोनोली के तूफान में उड़ी LSG
- बॉक्स ऑफिस गर्जना: 5वें संडे भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा, क्या तोड़ पाएगी ‘पुष्पा 2’ का महा-रिकॉर्ड?
- गर्मियों का “अमृत”: पेट की गर्मी और एसिडिटी का काल है यह देसी ड्रिंक, जानें आयुर्वेद और साइंस क्या कहता है


