Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 26, 2026

    मिस राजधानी बनीं ईशा बघेल, पढ़ाई के साथ फैशन मॉडलिंग में बनाई खास पहचान

    September 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मिस राजधानी बनीं ईशा बघेल, पढ़ाई के साथ फैशन मॉडलिंग में बनाई खास पहचान
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • सेवा संकल्प अभियान – बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण
    • सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मुंगेली में कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर-एसएसपी सख्त: खुले बोरवेल ढकने और पीएम राहत योजना के त्वरित क्रियान्वयन के दिए निर्देश
    बिलासपुर

    मुंगेली में कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर-एसएसपी सख्त: खुले बोरवेल ढकने और पीएम राहत योजना के त्वरित क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    Khabar WorldBy Khabar WorldMarch 12, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिले में कानून-व्यवस्था के संबंध में बैठक ली। बैठक में जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति, समन्वय तथा विभिन्न प्रकरणों के निराकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पीएम राहत योजना से संबंधित वीडियो का अवलोकन किया गया तथा अधिकारियों को योजना और उससे जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि जिले में होने वाले सभी दुर्घटना (एक्सीडेंट) के मामलों का पीएम राहत योजना के अंतर्गत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि हिट एंड रन तथा पीएम राहत से संबंधित प्रकरणों में गंभीरता से कार्य करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर खाद्य एवं औषधि विभाग के सहायक संचालक तथा नगर पालिका मुंगेली के (सीएमओ) को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी शासकीय एवं पात्र निजी अस्पतालों के बाहर पीएम राहत योजना से संबंधित पोस्टर एवं हेल्पलाइन नंबर चस्पा किए जाएं। साथ ही जिला अस्पताल में पीएम राहत योजना से संबंधित सहायता प्रदान करने के लिए एक हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिले में अफीम व अन्य मादक पदार्थों की अवैध खेती तथा पेड़ों की कटाई के संबंध में चर्चा कर कृषि, उद्यानिकी, राजस्व, खाद्य एवं औषधि विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जांच करने और अवैध खेती पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही वनांचल क्षेत्रों में वन विभाग की टीम द्वारा भी नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति में कमी के कारण यदि कहीं कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है, तो वहां राजस्व एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। साथ ही संबंधित एजेंसियों में उपलब्ध स्टॉक की जानकारी राजस्व अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से ली जाएगी, ताकि जिले में आमजन के बीच किसी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।
    कलेक्टर ने खाद्य एवं औषधि विभाग के सहायक संचालक को निर्देशित किया कि जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स की नियमित रूप से जांच की जाए तथा नारकोटिक्स श्रेणी की दवाइयों के अवैध विक्रय पर कड़ी निगरानी रखते हुए रोकथाम की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आबकारी विभाग से पूछा कि निर्धारित राजस्व प्राप्त करने में विभाग को क्या समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने आबकारी एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि अवैध रूप से शराब बेचने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति में कोई कमी न हो। साथ ही जिले में कहीं भी कच्ची शराब बनाए जाने पर आबकारी, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में स्थित बोर एवं कुओं की जानकारी एकत्रित कर उन्हें सुरक्षित रूप से कवर कराया जाए, ताकि किसी भी आमजन के जान-माल को खतरा न हो।
    इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया कि वे संयुक्त रूप से समन्वय बनाकर पीएम राहत एवं हिट एंड रन के मामलों का बेहतर ढंग से निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा गया कि कोई भी अपात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ न ले सके। एसएसपी ने कहा कि गैस, पेट्रोल एवं डीजल की कमी जैसे संवेदनशील मामलों में यदि कहीं कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है, तो पुलिस की टीम उसे पूरी समझदारी और सतर्कता के साथ संभालेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे संभावित हालात से निपटने के लिए पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था का मास्टर प्लान तैयार रखकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में नशे के विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेगी तथा संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अचानकमार टाइगर रिजर्व के उप संचालक यू.आर.गणेश, जिला वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नवनीत कौर छाबड़ा, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव सहित मुंगेली, लोरमी और पथरिया के सभी एसडीएम तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    September 23, 2026

    सेवा संकल्प अभियान: जोगी डोंगरी जलाशय में स्वच्छता अभियान से दिया जल संरक्षण का संदेश

    September 22, 2026

    स्काउट गाइड जिला संघ ने किया आयुक्त का सम्मान, बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

    September 22, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,169

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,345

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    Uncategorized

    दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    By Khabar WorldSeptember 26, 20261

    *दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि*…

    मिस राजधानी बनीं ईशा बघेल, पढ़ाई के साथ फैशन मॉडलिंग में बनाई खास पहचान

    September 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना

    September 25, 2026

    सेवा संकल्प अभियान – बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 26, 2026

    मिस राजधानी बनीं ईशा बघेल, पढ़ाई के साथ फैशन मॉडलिंग में बनाई खास पहचान

    September 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना

    September 25, 2026

    सेवा संकल्प अभियान – बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

    September 25, 2026

    सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    September 25, 2026

    फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल

    September 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.