खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बिना नंबर प्लेट या छेड़छाड़ की गई नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है। अब ऐसे दोपहिया और चारपहिया वाहनों को किसी भी पेट्रोल या डीजल पंप पर ईंधन नहीं दिया जाएगा। यह निर्देश एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर लागू किया गया है।
पुलिस ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी वाहन की नंबर प्लेट गायब हो या उसमें नियमों के विपरीत बदलाव किया गया हो तो उसे पेट्रोल या डीजल न दें। साथ ही ऐसे संदिग्ध वाहनों की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193099 पर देने को कहा गया है।
पुलिस के अनुसार हाल के दिनों में कई सड़क हादसों और आपराधिक घटनाओं में ऐसे वाहनों की संलिप्तता सामने आई है, जिनकी नंबर प्लेट गायब होती है या जानबूझकर छेड़छाड़ की जाती है। इससे वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है और आरोपी आसानी से बच निकलते हैं।
Trending
- रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत लौटाए ₹25.60 लाख के 128 मोबाइल
- अनोखी शादी: जब बेटी बनी ‘बेटा’ और दामाद की हुई विदाई, फूट-फूटकर रोया दूल्हा
- वेदांता पावर प्लांट त्रासदी: मृत्यु दर बढ़कर 24 हुई, प्रबंधन पर शिकंजा और बड़ी लापरवाही का खुलासा
- रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: ₹2000 से शुरू होंगे टिकट, RCB का होगा MI और KKR से मुकाबला
- यमलोक की यातनाओं से बचना है? मोक्ष प्राप्ति के लिए जरूरी है ये खास दान, गरुड़ पुराण में मिलता है इसका वर्णन
- अभिषेक शर्मा का ‘सुपर’ धमाका: CSK के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास
- ‘भूत बंगला’ का वैश्विक स्तर पर दबदबा, दो दिनों में ही 60 करोड़ का आंकड़ा पार!
- सुबह की एक अच्छी आदत- गर्म पानी के सेवन से शरीर में होने वाले अद्भुत बदलाव


