खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक- रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के प्रतिष्ठित IPS अधिकारी अमित कुमार को केंद्र सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) रैंक के लिए इम्पैनल कर लिया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में इंटेलिजेंस चीफ (ADG इंटेलिजेंस) के महत्वपूर्ण पद पर तैनात हैं, जिसकी जिम्मेदारी उन्हें जनवरी 2024 में सौंपी गई थी।
केंद्र सरकार द्वारा जारी हालिया आदेश के अनुसार, 1998 बैच के कुल 30 IPS अधिकारियों को ADG/ADG समकक्ष पदों के लिए पैनल में शामिल किया गया है, जिसमें अमित कुमार का नाम प्रमुखता से शामिल है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने पर अब केंद्र में ADG रैंक पर उनकी पोस्टिंग हो सकती है।



